Categories लोड हो रही हैं...

श्रीगंगानगर में जमीन विवाद में भाई ने बहन की हत्या

श्रीगंगानगर के रावला क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़ी बहन की हत्या कर दी, पुलिस ने आरोपी को राउंडअप किया।

साहब राम20 April 2026
श्रीगंगानगर में जमीन विवाद में भाई ने बहन की हत्या

रावला थाना क्षेत्र के चक आठ डीओएल में रविवार को जमीन विवाद के चलते एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां छोटे भाई ने अपनी बड़ी बहन की हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार मृतका मंजू रावला मंडी में किराए के मकान में रहकर निजी कंपनी के अधीन विद्युत विभाग में कार्यरत थी। घटना के समय वह अपनी ढाणी में मौजूद थी, जबकि उसकी मां एक शादी समारोह में गई हुई थी। ढाणी में उस समय केवल मृतका और आरोपी भाई मौजूद थे।

मृतका सात भाई-बहनों में छठे नंबर की थी, जबकि आरोपी पवन उर्फ सुरेंद्र (25) सबसे छोटा भाई है। दोनों अविवाहित बताए जा रहे हैं। आरोपी पवन एक निजी स्कूल में शिक्षक है और साथ ही बीएसटीसी का छात्र भी है।

पुलिस के अनुसार मृतका और आरोपी के पिता के नाम 11 बीघा जमीन है, जिसको लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते यह घटना घटित हुई।

घटना की सूचना मिलते ही रावला थाना के कार्यवाहक थाना अधिकारी गिरधारी सिंह और एएसआई सुरेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद अनूपगढ़ पुलिस उप अधीक्षक प्रशांत कौशिक भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को रावला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया और आरोपी भाई को राउंडअप कर लिया है। मामले की जांच जारी है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SriGanganagarNews #RajasthanCrime #MurderCase #FamilyDispute #RawlaThana #LandDispute #BreakingNews #PoliceAction #eNewsBharat #CrimeNews