Categories लोड हो रही हैं...

श्रीगंगानगर में 11 जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का निमंत्रण विमोचन

श्रीगंगानगर के श्री गुरुनानक कृष्णा मंदिर में 15 मार्च को होने वाले 11 जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया।

साहब राम9 March 2026
श्रीगंगानगर में 11 जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का निमंत्रण विमोचन

श्री गुरुनानक कृष्णा मंदिर : बेटियों ने किया 11 जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह का निमंत्रण पत्र विमोचित

शहर के एच ब्लॉक डिग्गी के निकट स्थित श्री गुरुनानक कृष्णा मंदिर में आगामी 15 मार्च, रविवार को 11 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन मंदिर सेवा समिति द्वारा लगातार छठे वर्ष किया जा रहा है।

मंगलवार शाम मंदिर परिसर में समिति से जुड़ी बेटियों एवं मातृशक्ति के करकमलों द्वारा कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का विधिवत विमोचन किया गया। यह भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण वहां उपस्थित सभी लोगों के लिए विशेष रहा।

समिति अध्यक्ष मनजीत सिंह मंड ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। समिति द्वारा शहर के गणमान्य नागरिकों, धार्मिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं को भी निमंत्रण पत्र वितरित किए जाएंगे।

आयोजन के कैप्टन राजू वाल्मीकि ने जानकारी देते हुए बताया कि विवाह समारोह से एक दिन पूर्व 14 मार्च की शाम पारंपरिक ‘जागो’ निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी शामिल होंगे।

मंगलवार को आयोजित निमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में समिति पदाधिकारी केवल कृष्ण, रमेश कुमार वितरणा, प्रवीण भाटिया, तरसेम नागपाल और प्रेमसिंह नारंग सहित महिला विंग कमांडर श्रीमती वीना चौहान, सुमनदीप कौर, कुलविंदर कौर और श्रुति सिडाना मौजूद रहीं।

इसके अलावा मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम शर्मा सहित महेंद्र कालिया, जगदीप जग्गा, गुरमुख मुसाफिर, सुनील बिश्नोई, सतीश सचदेवा, जी.पी सिंह, राज सोनी, घनश्याम गोयल, ओम प्रकाश, मनप्रीत कौर, मुस्कान शर्मा, मुस्कान खन्ना, सुजाता राजपूत, पं. रमेश झा, लखविंदर बादल, केवल कृष्ण डामा, निरंजन सिंह, पवन अरोड़ा, माइकल ढाका, इंद्रजोत सिंह, आकाशदीप सिंह, पार्थ भसीन, मोहित धोनी, आर्यन खत्री, सुखविंदर सिंह, भरत, अनु, जितेंद्र माली और रमन कुमार

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
भी उपस्थित रहे।

समिति ने शहरवासियों से इस पुण्य कार्य में सहभागिता और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने की अपील की है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#Sriganganagar #RajasthanNews #SamuhikVivah #MassMarriage #SocialWork #TempleEvent #CommunitySupport #IndiaNews #LocalNews #eNewsBharat