Categories लोड हो रही हैं...

श्रीगंगानगर में श्रीराम नवमी पर रामकथा का भव्य आयोजन

श्रीगंगानगर में श्रीराम नवमी पर 22 से 28 मार्च तक रामकथा होगी। 21 मार्च को मंगल कलश यात्रा निकलेगी, कथा अभावग्रस्त बच्चों की शिक्षा को समर्पित रहेगी।

साहब राम19 March 2026
श्रीगंगानगर में श्रीराम नवमी पर रामकथा का भव्य आयोजन

श्रीराम नवमी पर श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 21 मार्च को निकलेगी मंगल कलश यात्रा

श्रीगंगानगर में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 22 मार्च से 28 मार्च तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक रामलीला ग्राउंड, सुखाड़िया सर्कल, श्रीगंगानगर में होगा।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के स्वामी धीरानंद महाराज ने बताया कि कथा में कथा व्यास साध्वी सुश्री श्रेया भारती श्रीराम कथा का वाचन करेंगी। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 21 मार्च को प्रातः 9 बजे मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा एल ब्लॉक श्री हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंचेगी।

स्वामी धीरानंद महाराज ने कहा कि यह कथा मंथन सम्पूर्ण विकास केन्द्र के अभावग्रस्त बच्चों की शिक्षा को समर्पित रहेगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन लंगर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम का लाभ लेने और सहयोग अर्पित कर पुण्य के भागीदार बनने की अपील की।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए आयोजित प्रेसवार्ता में स्वामी धीरानंद महाराज, साध्वी सोनिया भारती, सुमन विश्नोई, समाजसेवी राजकुमार जोग, डॉ. ओपी गोयल और एडवोकेट गुरु राजकुमार जैन उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SriGanganagar #RamNavmi #ShriRamKatha #MangalKalashYatra #ReligiousEvent #RajasthanNews #LocalNews #DivyaJyotiJagratiSansthan #eNewsBharat #IndiaNews