Categories लोड हो रही हैं...

श्रीगंगानगर में पंजाबी काव्य संग्रह का भव्य विमोचन समारोह

श्रीगंगानगर में पंजाबी साहित्यिक कार्यक्रम के तहत संयुक्त काव्य संग्रह ‘कल्कियां पैड़ां’ का विमोचन हुआ, जिसमें कई कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।

साहब राम20 April 2026
श्रीगंगानगर में पंजाबी काव्य संग्रह का भव्य विमोचन समारोह

राजस्थान में पंजाबी साहित्य की अभिवृद्धि के उद्देश्य से पैड़ां पंजाबी साहित्यिक मैगजीन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत पंजाबी कवियों का पहला संयुक्त काव्य संग्रह “कल्कियां पैड़ां” का भव्य विमोचन कार्यक्रम अंध विद्यालय के सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कुलदीप सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, पंजाबी) द्वारा किया गया। इस अवसर पर काव्य संग्रह के संपादक डॉ. बलविंदर सिंह चाहल ने इसे पंजाबी साहित्य के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।

मुख्य अतिथि डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ (पीएमओ, श्रीगंगानगर) ने ऐसे साहित्यिक आयोजनों को सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की। वहीं पत्रिका “पैड़ां” के संपादक राजेंद्र सिंह सहू ने राजस्थान में पंजाबी साहित्य के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए सभी कवियों को समाज में जागृति लाने के लिए अपनी लेखनी जारी रखने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर पैड़ां पत्रिका के प्रवास विशेषांक का भी विमोचन किया गया, जिसमें विश्वभर में चल रहे पंजाबी साहित्यिक प्रयासों को संकलित कर पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

डा. कुलदीप सिंह ने बताया कि इस संयुक्त काव्य संग्रह में 20 कवियों की 94 कविताएं शामिल हैं, जिनमें बलविंदर सिंह चाहल, राजेंद्र सिंह सहू, शमिंद्र कौर, सरदूल सिंह, लफ्ज धालीवाल, फ्लावर सिंह, कै. रणवीर सिंह, प्रीत नवें वाला, सुखदेव सिंह बराड़, सिमरजीत कौर, संधू 18 जैड, गुरविंदर कौर ग्रेवाल, सुखकीरत सिंह ढिल्लों, लखबीर सिंह, परम रूपाल, जगतार चमन, हरदीप सिंह धालीवाल, यादविंदर कौर और बलबीर सिंह शोख शामिल हैं।

कार्यक्रम में कवियों ने अपनी रचनाओं का काव्य पाठ कर समां बांध दिया। विशेष रूप से “मीठी मिश्री वांग पंजाबी”, “नेमतां”, “कविता हुंदी रब वरगी”, “बच्चे नु सेट करना”, “दिल दरवाजा”, “मजदूर”, “तस्बिहां”, “मेरी मां”, “फर्ज”, “खुशी” और “गरीबी दी झलक” जैसी कविताओं ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

बीकानेर यूनिवर्सिटी के कन्वीनर संदीप सिंह मुंडे ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए साहित्यिक कार्यक्रमों की निरंतरता बनाए रखने पर जोर दिया। जेईएन इकबाल सिंह ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रोताओं ने आयोजन को अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक बताया।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SriGanganagarNews #PunjabiLiterature #KavyaSangrah #KalkiyanPaidan #LiteraryEvent #RajasthanNews #PoetryRecitation #Sahitya #eNewsBharat #BookLaunch