राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, श्रीगंगानगर में आयोजित ‘गेम वीक’ का सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। पूरे सप्ताह आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने कौशल और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. शिवइन्द्र सिंह बराड ने की, जबकि ई-टेक के डायरेक्टर घनश्याम राजपरोहित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह मान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समारोह का सफल संचालन नोडल ऑफिसर विक्रम कुमार परिहार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉ. शिवइन्द्र सिंह बराड ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। मुख्य अतिथि घनश्याम राजपरोहित ने विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि कुलदीप सिंह मान ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल गतिविधियों को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बताया।
समापन समारोह के दौरान विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखने को मिला। नोडल ऑफिसर विक्रम कुमार परिहार ने खेल सप्ताह की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




