Categories लोड हो रही हैं...

श्रीगंगानगर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा सर्च अभियान

श्रीगंगानगर के जवाहरनगर क्षेत्र में पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ नशा तस्करों के खिलाफ सघन सर्च अभियान चलाया, कई संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई।

साहब राम13 June 2026
श्रीगंगानगर में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा सर्च अभियान

जिले को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत पुलिस ने जवाहरनगर थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान डॉग स्क्वॉड की विशेष टीम भी कार्रवाई में शामिल रही।

जिला पुलिस अधीक्षक हरीशंकर ने बताया कि नशा तस्करी की रोकथाम और तस्करों की धरपकड़ के उद्देश्य से छजगरिया मोहल्ला, संविधान चौक और बापूनगर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा और शहर वृत्ताधिकारी विष्णु के सुपरविजन में संचालित हुआ।

थानाधिकारी देवेंद्र कुमार के निर्देशन में लगभग 50 पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें गठित की गईं। इनमें जवाहरनगर थाना पुलिस, मीरा चौकी, पुलिस लाइन, क्यूआरटी और डॉग स्क्वॉड के जवान शामिल रहे।

टीमों ने चिन्हित क्षेत्रों में दबिश देकर संदिग्ध गतिविधियों और नशा तस्करी से जुड़े ठिकानों की गहन जांच की। पुलिस ने कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाकर नेटवर्क से जुड़े सुराग खंगाले।

अधिकारियों के अनुसार जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SriGanganagar #DrugBust #PoliceOperation #NashaMuktiAbhiyan #RajasthanPolice #Jawaharnagar #DogSquad #CrimeNews #BreakingNews #DrugTrafficking #SearchOperation #LocalNews #EnewsBharat #HindiNews