नई दिशा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में आयोजित “नशा छोड़ो खुशहाल जिंदगी जीओ” कार्यक्रम में लाइफ कोच एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. हरीश कटारिया ने कहा कि “एक नई ज़िंदगी आपका इंतजार कर रही है।”
डॉ. कटारिया ने अपने व्याख्यान में स्पष्ट शब्दों में कहा कि जीवन ईश्वर और माता-पिता का अनमोल उपहार है, जिसमें नशे का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। नशा व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार को बर्बादी की ओर ले जाता है। उन्होंने नशे की लत के छह प्रमुख कारण और उनके छह व्यावहारिक निवारण विस्तार से समझाए।
अपने विचारों को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने आमिर खान, कपिल शर्मा, यो-यो हनी सिंह और अब्दुल कलाम आज़ाद के जीवन से जुड़े प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किए। साथ ही सुबह जागने और रात को सोने से पहले बोले जाने वाले सकारात्मक एफर्मेशन बताए और उनका अभ्यास भी करवाया।
कार्यक्रम के बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें रोगियों ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में केंद्र के निदेशक अमित वर्मा ने डॉ. हरीश कटारिया का आभार व्यक्त किया और रोगियों से उनके बताए सूत्रों को जीवन में अपनाने की अपील की।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




