Categories लोड हो रही हैं...

श्रीगंगानगर में 60 फुट सड़कों से कब्जे हटाने की मांग

श्रीगंगानगर की रिद्धि सिद्धि आशियाना कॉलोनी में मास्टर प्लान की 60 फुट सड़कों पर कब्जे हटाने को लेकर संघर्ष समिति ने यूआईटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

साहब राम19 March 2026
श्रीगंगानगर में 60 फुट सड़कों से कब्जे हटाने की मांग

रिद्धि सिद्धि आशियाना कॉलोनी में 60 फुट की सड़कों पर कब्जे हटाने की मांग

श्रीगंगानगर में स्थानीय गुड शेफर्ड पब्लिक स्कूल मार्ग (वेदप्रकाश जोशी मार्ग) स्थित रिद्धि सिद्धि आशियाना कॉलोनी के भीतर मास्टर प्लान की 60 फुट चौड़ी सड़कों पर कथित कब्जों को हटाने की मांग को लेकर मास्टर प्लान संघर्ष समिति ने नगर विकास न्यास (यूआईटी) कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। समिति सदस्यों ने कॉलोनाइजर और यूआईटी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर यूआईटी सचिव को विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

समिति के सदस्य रामफल विश्नोई ने बताया कि वेदप्रकाश जोशी मार्ग पर राधा कृष्ण मंदिर से पूर्व-पश्चिम दिशा में चक 4-ई छोटी के मुरब्बा नंबर 38, 37 और 36 होते हुए कर्नल चीमा मार्ग तक मास्टर प्लान की 60 फुट चौड़ी सड़क प्रस्तावित है। इसी तरह उत्तर-दक्षिण दिशा में मुरब्बा नंबर 38 और 37 के बीच भी मास्टर प्लान रोड निर्धारित है।

समिति ने मांग की है कि दोनों मार्गों पर पूर्ण रूप से लाल निशान लगाए जाएं और कॉलोनाइजर व अन्य व्यक्तियों द्वारा किए गए सभी कब्जों को तत्काल हटाया जाए। आरोप है कि कॉलोनी के भीतर चक 4-ई छोटी के मुरब्बा नंबर 38, 37 और 36 पर कॉलोनाइजर ने पार्क बना दिया है, जिससे मास्टर प्लान रोड पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है।

इसके अलावा उत्तर-दक्षिण की मास्टर प्लान सड़क पर अभी तक लाल निशान नहीं लगाए गए हैं। समिति का कहना है कि कॉलोनी के मुख्य द्वार पर गेट लगाकर आम रास्ते को भी पूरी तरह बाधित कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

रामफल विश्नोई ने चेतावनी दी कि दोनों मार्ग मास्टर प्लान के अनुसार 60 फुट चौड़ी सड़क के रूप में स्वीकृत हैं। यदि सही तरीके से निशानदेही नहीं की गई और अवरोध नहीं हटाए गए, तो भविष्य में सड़क निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में गंभीर बाधाएं आएंगी।

उन्होंने कहा कि समिति शहरभर में मास्टर प्लान की सड़कों को मूल स्वरूप में लागू करवाने और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार जनआंदोलन चला रही है। प्रदर्शन के दौरान समिति के प्रमुख सदस्यों में रामफल विश्नोई, पूर्व पार्षद सुशील कुमार पप्पू, शेरसिंह लावा, जयपाल शर्मा, पूर्णचंद शर्मा, नरेश शर्मा, चुन्नीलाल, बग्गासिंह, राकेश जोशी, विजयकृष्ण कौशिक, आशीष सिंह, दयाराम, सतीश गोयल और संजीव ठाकुर

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
उपस्थित रहे।

समिति ने स्पष्ट कहा कि यदि यूआईटी ने जल्द मांगें पूरी नहीं कीं तो आंदोलन तेज किया जाएगा और मामले की शिकायत उच्च स्तर पर की जाएगी। स्थानीय नागरिकों ने भी समिति का समर्थन करते हुए कहा कि मास्टर प्लान की सड़कें जनता की संपत्ति हैं और इन्हें किसी भी व्यक्ति या कॉलोनाइजर द्वारा कब्जे में नहीं लिया जा सकता।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SriGanganagar #MasterPlanRoad #UIT #Aatikraman #LocalNews #RajasthanNews #RoadEncroachment #CityNews #eNewsBharat #BreakingNews

श्रीगंगानगर में 60 फुट सड़कों से कब्जे हटाने की मांग | eNews Bharat