शारीरिक रूप से अल्प विकसित, दृष्टिहीन, मूक-बधिर, स्वलीन, जन्म से अंगहीन एवं मंदबुद्धि बच्चों के उपचार और पुनर्वास को समर्पित संस्था हैनीमेन एजुकेशन रिसर्च फोरम (हर्फ) तथा शुभ करमन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जालंधर से विशेष रूप से पहुंची वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती रवतेज इन्द्र कौर मावी के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। टीम में डॉ. मनरूप सिंह मावी, डॉ. सुमित, डॉ. रजनी, डॉ. ईशनीत सिंह, डॉ. हिनल, डॉ. नेकराम तथा डॉ. महबूब खान शामिल रहे।
चिकित्सकों ने शारीरिक एवं मानसिक रोगों से पीड़ित दिव्यांग बच्चों की विस्तृत चिकित्सकीय जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। ट्रस्ट निदेशक डॉ. चरणजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक तीन माह में आयोजित होने वाले इस शिविर में इस बार नए एवं पुराने मिलाकर 90 से अधिक बच्चों की जांच की गई।
दूर-दराज से आए दिव्यांग बच्चों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए ट्रस्ट से जुड़े सन्नी कोचर, राजवीर सिंह, परमिन्दर सिंह और हेमंत कुमार सहित अन्य सेवादारों ने सहयोग प्रदान किया। शिविर के दौरान लंगर की व्यवस्था गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा की गई।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




