Categories लोड हो रही हैं...

श्रीगंगानगर में निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर, 90 दिव्यांग बच्चों की जांच

श्रीगंगानगर में आयोजित निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 90 से अधिक दिव्यांग बच्चों की जांच कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श और दवाइयां प्रदान की गईं।

साहब राम9 March 2026
श्रीगंगानगर में निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर, 90 दिव्यांग बच्चों की जांच

निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 90 से अधिक दिव्यांग बच्चों की जांच

शारीरिक रूप से अल्प विकसित, दृष्टिहीन, मूक-बधिर, स्वलीन, जन्म से अंगहीन तथा मंदबुद्धि बच्चों के उपचार और पुनर्वास को समर्पित संस्था हैनीमेन एजुकेशन रिसर्च फोरम (हर्फ) तथा शुभ करमन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जालंधर से विशेष रूप से पहुंची वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती रवतेज इन्द्र कौर मावी के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। टीम में डॉ. मनरूप सिंह मावी, डॉ. सुमित, डॉ. रजनी, डॉ. ईशनीत सिंह, डॉ. हिनल, डॉ. नेकराम और डॉ. महबूब खान सहित अनुभवी चिकित्सक शामिल रहे।

चिकित्सकों ने शारीरिक और मानसिक रोगों से पीड़ित दिव्यांग बच्चों की विस्तृत चिकित्सकीय जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाईं।

ट्रस्ट निदेशक डॉ. चरणजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर आयोजित किए जाने वाले इस शिविर में इस बार नए और पुराने मिलाकर 90 से अधिक बच्चों की जांच की गई तथा जरूरत के अनुसार उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

शिविर में दूर-दराज से आने वाले दिव्यांग बच्चों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए ट्रस्ट से जुड़े सन्नी कोचर, राजवीर सिंह, परमिंदर सिंह और हेमंत कुमार सहित अन्य सेवादारों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं और मरीजों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू।

eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SriGanganagar #HomeopathicCamp #FreeMedicalCamp #DisabledChildren #HealthCamp #SocialService #RajasthanNews #MedicalServices #eNewsBharat

श्रीगंगानगर में निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर, 90 दिव्यांग बच्चों की जांच | eNews Bharat