दुर्गा मंदिर के सामने हाई-वोल्टेज पुलिस एक्शन, संदिग्ध कारें घिरीं
श्रीगंगानगर में दुर्गा मंदिर के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने फिल्मी अंदाज में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस टीम ने दो संदिग्ध गाड़ियों का पीछा करते हुए उन्हें घेर लिया। इनमें से एक गाड़ी पर पंजाब पुलिस का लोगो और नंबर होने से मामला और भी ज्यादा संदिग्ध नजर आया।
जैसे ही दोनों गाड़ियां रुकीं, पुलिस ने हथियार निकालकर सख्त रवैया अपनाया और संदिग्धों को सरेंडर करवाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पत्थर मारकर कार के शीशे भी तोड़ दिए। मौके से हथियार बरामद होने की सूचना भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम भी संदिग्ध गाड़ियों के पीछे लगी हुई थी। वरिष्ठ अधिकारियों से सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने यह कार्रवाई की। फिलहाल दोनों गाड़ियां और सरेंडर करने वाले लोग पुलिस घेरे में हैं।
हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी पूरे मामले में कुछ भी बताने से बचते नजर आए। घटना को लेकर अब अधिकृत बयान का इंतजार किया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




