श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के समीप न्यू क्लॉथ मार्केट कल्याण समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए समिति कार्यालय में भगवान दास गेरा की अध्यक्षता में आम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों के चयन पर अपनी सहमति दी। इस दौरान बजरंग लाल ओझा को समिति का अध्यक्ष (प्रधान) मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी में विनोद खुराना को सचिव, शैलेन्द्र खत्री को कोषाध्यक्ष, भारत भूषण को उपाध्यक्ष (उपप्रधान) और महेश पारीक को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सदस्यों ने स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त अध्यक्ष बजरंग लाल ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य मार्केट के समग्र विकास को प्राथमिकता देना रहेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही मार्केट की सड़कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इसके साथ ही पूरी मार्केट में सोलर सिस्टम लगाने की योजना पर भी कार्य किया जाएगा, जिससे ऊर्जा की बचत के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मार्केट के दोनों प्रवेश द्वारों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र की पहचान और आकर्षण बढ़ेगा।
ओझा ने आश्वासन दिया कि सभी कपड़ा व्यापारियों को साथ लेकर उनके हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए समिति लगातार कार्य करेगी।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रवीण बलाना, सचिव गौरीशंकर, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल बंसल, सहसचिव कालीदास सहित समिति सदस्य फतेहचंद, रमेश कटारिया, सुरेन्द्र बंसल और अशोक अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




