पंजाब एंड सिंध बैंक एससी/एसटी इम्प्लाइज वेलफेयर काउंसिल (पंजीकृत) के आंचलिक कार्यालय जयपुर द्वारा रविवार सुबह सुरेंद्र कुमार निक्का की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में राजस्थान सहित पंजाब और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में डिप्टी जनरल सेक्रेटरी कुलदीप सिंह, बठिंडा जोनल सचिव इमेश खींची और जोनल प्रधान धर्मेंद्र टाक शामिल रहे। सभी अतिथियों ने कर्मचारियों के अधिकारों, सामाजिक उत्थान और संगठन की एकता को मजबूत करने पर जोर दिया।
सम्मेलन में संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई और भविष्य की योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई। फैडरेशन सदस्य अमनदीप सिंह (एसजीएन गर्ल्स स्कूल ब्रांच) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान सर्वसम्मति से राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इस नई कार्यकारिणी में पंजाब एंड सिंध बैंक की मुख्य शाखा के राजेंद्र कुमार को प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया गया। वहीं भूपेंद्र सिंह को अध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार निक्का (केसरीसिंहपुर धानमंडी ब्रांच) को रीजनल सेक्रेटरी तथा जनक जांड्याल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा मनोज कुमार, अखिलेश मीणा, मूलचंद, अमनदीप सिंह, पदमा मीणा, विक्रम सिंह (खालसा कॉलेज शाखा), मनोहर लाल और गिरधारी लाल को भी विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम में राजकुमार, भूपेंद्र सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सम्मेलन का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करना रहा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




