Categories लोड हो रही हैं...

श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में छह गर्भनाल संग सुरक्षित हुआ नवजात

श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने दुर्लभ सिजेरियन ऑपरेशन कर नवजात के गले में लिपटी छह गर्भनाल के बावजूद जच्चा-बच्चा दोनों को सुरक्षित बचाया।

साहब राम11 March 2026
श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में छह गर्भनाल संग सुरक्षित हुआ नवजात

नवजात के गले में लिपटे थे 6 गर्भनाल, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

श्रीगंगानगर के राजकीय जिला चिकित्सालय में चिकित्सा विशेषज्ञों और स्टाफ की टीम ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक अत्यंत जटिल ऑपरेशन डिलीवरी को सफलतापूर्वक संपन्न कर नई मिसाल पेश की है। चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति अरोड़ा, निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ. सुमित्रा भादू और पीडियाट्रिशियन डॉ. परमेश्वरडॉ. नीतू की टीम ने चुनौतीपूर्ण सिजेरियन (C-Section) ऑपरेशन कर नवजात और प्रसूता दोनों की जान बचाई।

इस ऑपरेशन में नर्सिंग ऑफिसर कुलदीप सिंह मान, साहिल, कमल शर्मा तथा सहायक कर्मी इंद्रपाल और रजनीश ने भी अहम भूमिका निभाई।

डॉक्टरों के अनुसार ऑपरेशन के दौरान यह देखकर सभी हैरान रह गए कि नवजात शिशु के गले में गर्भनाल (Umbilical Cord) के एक या दो नहीं बल्कि पूरे छह घेरे लिपटे हुए थे। मेडिकल साइंस में छह बार गर्भनाल का लिपटा होना बेहद दुर्लभ और जोखिम भरी स्थिति मानी जाती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी स्थिति में सामान्य प्रसव के दौरान बच्चे की सांस और हृदय गति रुकने का गंभीर खतरा हो सकता था। लेकिन चिकित्सकों के अनुभव और पूरी टीम के बेहतर समन्वय से सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस सफल ऑपरेशन को लेकर अस्पताल स्टाफ और परिजनों में खुशी का माहौल है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SriGanganagar #RareDelivery #MedicalNews #RajasthanNews #BabySafe #HospitalNews #HealthNews #eNewsBharat #BreakingNews #IndiaNews

श्रीगंगानगर जिला अस्पताल में छह गर्भनाल संग सुरक्षित हुआ नवजात | eNews Bharat