Categories लोड हो रही हैं...

सोनू रैगर लापता मामले में रैगर समाज ने जताया आक्रोश

वास निवासी सोनू रैगर के 17 दिनों से लापता होने पर रैगर समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई और बरामदगी की मांग की।

रवि गौतम18 June 2026
सोनू रैगर लापता मामले में रैगर समाज ने जताया आक्रोश

सोनू रैगर के लापता होने पर रैगर समाज में आक्रोश, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

अखिल भारतीय रैगर महासभा राजस्थान प्रांत की बूंदी जिला इकाई ने देई थाना क्षेत्र के ग्राम तलवास निवासी युवक सोनू रैगर के लापता होने के मामले में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र बरामदगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम तलवास निवासी 28 वर्षीय सोनू रैगर पुत्र रामदयाल रैगर 2 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे से लापता है। परिजनों द्वारा 4 जून 2026 को देई थाने में रोजनामचा संख्या 29 के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। इसके बावजूद अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

परिजनों के अनुसार, सोनू रैगर का मोबाइल रतन सागर झील के पास मिला था, जिससे किसी अनहोनी, अपहरण अथवा हत्या की आशंका और अधिक गहरा गई है। घटना को 17 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस जांच में कोई ठोस सफलता नहीं मिलने से रैगर समाज में भारी नाराजगी व्याप्त है।

अखिल भारतीय रैगर महासभा के जिला अध्यक्ष रामनारायण मेवलिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा सहित समाज के कई पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रशासन से मांग की कि युवक को जल्द से जल्द सकुशल बरामद किया जाए तथा मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

समाज प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन और पुलिस द्वारा शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो रैगर समाज को धरना, प्रदर्शन और व्यापक आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SonuRaigar #BundiNews #RaigarSamaj #MissingPerson #DeiPolice #TalwasVillage #RajasthanNews #CollectorBundi #JusticeForSonuRaigar #eNewsBharat

सोनू रैगर लापता मामले में रैगर समाज ने जताया आक्रोश | eNews Bharat