लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक को शनिवार को जोधपुर सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। केंद्र सरकार ने शनिवार ही सोनम वांगचुक पर से नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) हटाया था।
जेल से वांगचुक को लेने उनकी पत्नी गीतांजलि आई थी। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों साथ में बाहर निकले। जानकारी के अनुसार, नेशनल सिक्योरिटी एक्ट हटने के बाद आज सुबह करीब 10 बजे गीतांजलि जेल पहुंची और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी की।
करीब एक-सवा बजे सोनम वांगचुक और उनकी पत्नी एक निजी गाड़ी से जेल से निकले। फिलहाल जेल प्रशासन ने सोनम वांगचुक के जोधपुर से फ्लाइट, ट्रेन या सड़क मार्ग से जाने के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
NSA के तहत हिरासत में लिया गया था
सोनम वांगचुक को 24 सितंबर 2025 को उनके अनशन के दौरान लेह हिंसा के बाद 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत जोधपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया। 170 दिन तक जेल में रहने के बाद शनिवार को उन्हें रिहा किया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




