Categories लोड हो रही हैं...

सोहेला में बालिकाओं के जन्म पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सोहेला में छह नवजात बालिकाओं के जन्म पर 66 पौधे लगाए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पर्यावरण संरक्षण और बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया।

केशव राज सैन13 May 2026
सोहेला में बालिकाओं के जन्म पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

सोहेला ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक द्वारा “रालसा वन एवं बालिका वर्ष 2025 सृजन की सुरक्षा योजना के अंतर्गत 6 नवजात बालिकाओं के जन्म के उपलक्ष्य में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छह नवजात बालिकाओं के परिवार के लिए 11-11 पौधे लगाए गए जिससे कुल मिलाकर 66 पौधों का रोपण हुआ। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में बालिकाओं के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ावा देना और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम उठाना है। कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं के अभिभावकों के हाथों से पौधे लगवाए जाकर उनके परिवार को इन पौधों को बड़ा करने, फलने फूलने की ज़िम्मेदारी दी गई । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के सचिव दिनेश कुमार जलुथरिया ने 6 नवजात बालिकाओं को हरित बालिका का पहचान पत्र जारी करके प्रदान किया जिससे कि समय-समय पर बालिकाओं को विधिक सेवाओं के साथ-साथ राज्य व केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा सके।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला न्यायाधीश टोंक दिनेश कुमार जलुथरिया ने कहा कि सृजन की सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत नियमित रूप से बालिकाओं के जन्म होने पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में पैदा हुई 6 नवजात बालिकाओं के जन्म के अवसर पर यह पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल से ना केवल सोहेला ग्राम पंचायत में हरियाली में वृद्धि होगी, बल्कि नवजात बालिकाओं के परिवारों में सामाजिक, शैक्षिक और स्वास्थय संबंधी विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता भी उत्पन्न होगी। यह कदम भविष्य में अन्य ग्राम पंचायतों में भी इसी प्रकार के वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए एक उदाहरण बनेगा।
उन्होने कहा कि हर नवजात बालिका के जन्म पर यह निर्णय हमारे समाज में पर्यावरण सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम आशा करते हैं कि इस प्रयास से आने वाले समय में सोहेला ग्राम पंचायत में हरियाली एवं सामाजिक जागरूकता में उल्लेखनीय सुधार देखा जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सकारात्मक तथा दीर्घकालिक बदलाव के प्रयास के रूप में वर्णित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक का यह कदम राजस्थान में चल रहे रालसा वन एवं बालिका वर्ष 2025 - सृजन की सुरक्षा अभियान की चुनौतियों के समाधान एवं पर्यावरण-बचत की दिशा में प्रेरणादायक प्रयासों का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके तहत ग्राम पंचायत सोहेला में प्रत्येक नवागंतुक बालिका हरित बालिका के जन्म पर 11 पौधे लगाए जा रहे हैं एवं विभिन्न सरकारी विभागों के माध्यम से चिकित्सा सुविधाओं, स्वास्थय सेवा योजनाओं, शैक्षिक अवसरों, प्रासंगिक सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों तक पहुँच सुनिश्चित की जा रही है। इस प्रयास के तहत भविष्य में भी समान प्रकार के कार्यक्रम नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में वृक्षारोपण और हरित वातावरण के प्रति जागरूकता एवं सम्मान बढ़ सके।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
कार्यक्रम में प्रशासक शांति देवी, पूर्व सरपंच रामदास , गायत्री, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोहेला, आशा सहयोगिनी पुष्पा सैनी, वन विभाग के कर्मचारीगण एवं ग्राम पंचायत सोहेला के आमजन उपस्थित थे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SohelaNews #TonkNews #TreePlantation #BalikaJanm #GreenIndia #WomenEmpowerment #LegalServices #Trending