मानसून की पहली बारिश में एसएमएस ट्रॉमा सेंटर की माइनर ओटी में पानी भरने और फॉल सिलिंग गिरने से मरीजों को परेशानी हुई।
जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में मानसून की पहली बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। शुक्रवार तड़के हुई बारिश के बाद ट्रॉमा सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर कई जगह पानी भर गया। माइनर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में पानी घुसने के कारण मरीजों का इलाज रोककर उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। वहीं ओटी के पास कॉरिडोर में फॉल सिलिंग भी गिर गई।
ड्रेनेज पाइप फटने से बढ़ी समस्या
जानकारी के अनुसार, रात करीब 1 से 3 बजे के बीच हुई बारिश के दौरान ट्रॉमा सेंटर का एक पुराना ड्रेनेज पाइप फट गया। इसके चलते पानी सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आने लगा। मुख्य इमरजेंसी हॉल के पास बने ईसीजी रूम, मैन कॉरिडोर और माइनर ओटी में पानी भरने से मरीजों, परिजनों और मेडिकल स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अस्पताल प्रशासन मौके पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही ट्रॉमा सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉ. राजेन्द्र मांडिया, उपअधीक्षक डॉ. जगदीश मोदी, अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्काल पानी निकलवाने और व्यवस्थाएं बहाल करने के निर्देश दिए।
पिछले साल भी सामने आई थी ऐसी समस्या
यह पहली बार नहीं है जब एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में बारिश के दौरान पानी भरने की शिकायत सामने आई हो। पिछले वर्ष भी आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और कई वार्डों में जलभराव हुआ था। इसके बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से एक बार फिर मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
फॉल सिलिंग गिरी, बढ़ा संक्रमण का खतरा
डक्टिंग के जरिए पानी आने से अस्पताल की कई जगहों पर लगी फॉल सिलिंग टूटकर गिर गई। ग्राउंड फ्लोर स्थित माइनर ओटी और प्लास्टर रूम के कॉरिडोर में भी सिलिंग का हिस्सा नीचे आ गया। हालांकि उस समय वहां मरीजों की आवाजाही नहीं थी।
विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पताल में जलभराव




