बैंकॉक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एसकेएनएयू वैज्ञानिकों ने बढ़ाया गौरव
श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर के लिए गर्व का विषय है कि विश्वविद्यालय के उद्यान विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एस.पी. सिंह एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. उपेन्द्र सिंह थाईलैंड के बैंकॉक स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित “सतत कृषि एवं संबद्ध विज्ञानों के लिए जलवायु-स्मार्ट प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन” विषयक 10वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता कर रहे हैं।
डॉ. उपेन्द्र सिंह सम्मेलन में आयोजन सचिव के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जलवायु-स्मार्ट कृषि, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा सतत विकास से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
वहीं, डॉ. एस.पी. सिंह विभिन्न तकनीकी सत्रों एवं वैज्ञानिक चर्चाओं में सक्रिय सहभागिता कर रहे हैं। सम्मेलन में उनकी भागीदारी कृषि अनुसंधान, नवाचार एवं वैज्ञानिक सहयोग को नई दिशा प्रदान करेगी।
दोनों वैज्ञानिकों की यह अंतरराष्ट्रीय सहभागिता विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान को सुदृढ़ करने के साथ-साथ कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को प्रोत्साहित करेगी। विश्वविद्यालय परिवार ने दोनों वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24




