गुरुवार को मांगरोल तहसील क्षेत्र के सीसवाली नगर से भटेड़ी बालाजी धाम तक हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य चतुर्थी पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। पैदल यात्रा प्रातः 10 बजे बस स्टैंड बालाजी बगीची से प्रारंभ हुई। इसमें डी.जे. साउंड और बालाजी महाराज की झांकियों के साथ भव्य शौभायात्रा निकाली गई।
शौभायात्रा बस स्टैंड प्रताप चौक, शिवाजी बाजार, पहठपाड़ा, आसन मौहल्ला, नाईयों का चौक, खातीपाड़ा, सुभाष स्कूल, धाकड़ों की हथाई, खटीकों का मौहल्ला, रेगरपाड़ा, मदारपुरा, अंता बस स्टैंड, खाड़ी नदी पुलिया, कालूपुरा, सोनवां रोड और भटेड़ी रोड से होकर भटेड़ी बालाजी धाम पर सम्पन्न हुई।
भव्य स्वागत और पुष्प वर्षा:
प्रताप चौक पर नव वर्ष आयोजन समिति ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में सत्यनारायण सोनी, आयुष नागर, राहुल कोड़प, लेखराज नागर सहित अन्य लोगों ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। शिवाजी बाजार, पहठपाड़ा, आसन मौहल्ला, नाईयों का चौक, सुभाष स्कूल और धाकड़ों हथाई आदि स्थानों पर भी पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया।
झांकियां और भक्ति वातावरण:
पैदल यात्रा में भटेड़ी बालाजी महाराज और बाल रूप में हनुमान जी महाराज की झांकियां शामिल थीं। महिलाएं डी.जे. साउंड के साथ भजन-कीर्तन करते हुए झूमती हुई पैदल यात्रा में शामिल थीं। कालूपुरा मौहल्ला में महाकाल नवयुवक मंडल ने शीतल पेय की स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। गढ़ के बालाजी मंडल और भटेड़ी बालाजी पैदलयात्रा समिति द्वारा बीच-बीच में ठंडे पानी और अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
महाआरती और महिला सत्संग:
दोपहर साढ़े बारह बजे भटेड़ी बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद महाआरती का आयोजन 21 थालियों में दीपक जलाकर किया गया। महाआरती के बाद सैकड़ों महिलाओं ने महिला सत्संग में भजन-कीर्तन कर भक्तिमय वातावरण बनाया।
आयोजन समिति और सहयोगी कार्यकर्ता:
पैदल यात्रा आयोजन समिति के तहत राधेश्याम नागर, पुर्व सरपंच ओमप्रकाश नागर, दिनेश नागर, नंदकिशोर नागर, ओमप्रकाश मेढ़तवाल, पुर्व उपप्रधान भगवती प्रसाद गौतम, नव वर्ष उत्सव आयोजन समिति अध्यक्ष हेमराज सैनी, कुंजबिहारी राठौर, सत्यनारायण सोनी, सुरेश खंडेलवाल, सुशील कलवार, रघुनंदन नामा, राजेन्द्र यादव, गिरिराज नागर, विजय रेनवाल, प्रेमचंद पोटर, शंभूदयाल नामा, महेंद्र अकेला, रामस्वरूप शर्मा, नरेश गोयल, बद्रीलाल नागर, दिनेश सोनी, मनोज गौठानियां, ओमप्रकाश नागर, पुनित सोनी, मनोज सोनी, हरिओम बैरवा, दिनेश बैरवा, महेंद्र बैरवा, शुभम कहार, दिनेश मेहरा मुकुट नागर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।




