Categories लोड हो रही हैं...

मकराना के सिद्धार्थ जैन ने सीए फाइनल में AIR 42 हासिल की

मकराना के सिद्धार्थ जैन ने सीए फाइनल परीक्षा में अखिल भारतीय 42वीं रैंक हासिल कर राजस्थान का नाम रोशन किया, विद्यालय और परिवार में खुशी की लहर।

लक्ष्मण सिंह3 March 2026
मकराना के सिद्धार्थ जैन ने सीए फाइनल में AIR 42 हासिल की

शहर के मंगलाना रोड स्थित क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्था राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (RPS) ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है। विद्यालय के पूर्व छात्र सिद्धार्थ जैन, पुत्र पवन कुमार जैन, ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 42वीं रैंक (AIR 42) प्राप्त कर मकराना ही नहीं, पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ाया है।

सिद्धार्थ जैन शुरू से ही शांत, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित विद्यार्थी रहे हैं। शिक्षकों के अनुसार उन्होंने स्कूली शिक्षा के दौरान ही अपनी गंभीर अध्ययन शैली और निरंतर परिश्रम से यह स्पष्ट कर दिया था कि वे उच्च उपलब्धि हासिल करेंगे। उनकी यह सफलता विद्यालय की मजबूत शैक्षणिक नींव और अनुशासित वातावरण का परिणाम मानी जा रही है।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। विद्यालय के निदेशक रतनाराम तेतरवाल और व्यवस्थापक ओम प्रकाश ने सिद्धार्थ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं प्रधानाचार्य राजीव जैन, संरक्षक डॉ. धीरज कुमार, वरिष्ठ लिपिक योगेश पलोड़ तथा व्याख्याता जावेद अख्तर और रशीद शेख ने सिद्धार्थ के निवास पर पहुंचकर उनका और उनके माता-पिता का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया।

सिद्धार्थ के पिता पवन कुमार जैन ने विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में मिली बुनियादी शिक्षा और अनुशासित वातावरण ने ही इस सफलता की मजबूत नींव रखी है।

राज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मकराना, पिछले कई वर्षों से शैक्षणिक, सांस्कृतिक और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देकर क्षेत्र में अग्रणी स्थान बनाए हुए है। सिद्धार्थ जैन की यह उपलब्धि उसी गौरवशाली परंपरा का सशक्त उदाहरण है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SiddharthJain #CAFinal #AIR42 #MakranaNews #RajasthanNews #EducationSuccess #ICAI #TopperStory #eNewsBharat

मकराना के सिद्धार्थ जैन ने सीए फाइनल में AIR 42 हासिल की | eNews Bharat