बूंदी। ग्यारस के पावन पर्व पर श्याम प्रेमियों द्वारा विशाल रक्तदान शिविर 15 मार्च रविवार को नैनवा रोड स्थित श्री श्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।
इस शिविर में 100 से ज्यादा श्याम प्रेमियों ने अपना रक्त दान कर पुण्य कार्य में भाग लिया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक अशोक डोगरा, भाजपा संगठन के विशेष आमंत्रित सदस्य भरत शर्मा, पूर्व सभापति सरोज अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल और शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी के मुख्य आतिथ्य में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया गया।
इस पुनीत कार्य के माध्यम से रक्त की कमी को पूरा करने और सामान्य चिकित्सालय में योगदान देने का प्रयास किया गया। सभी सनातन धर्म प्रेमियों ने इस पुण्य कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook:




