आईसीसी वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल दूसरे स्थान पर पहुंचे शानदार प्रदर्शन
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का इनाम भारतीय कप्तान शुभमन गिल को आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में मिला है। गिल तीन स्थान की छलांग लगाकर अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वह पांचवें स्थान पर थे।
बुधवार को जारी आईसीसी की साप्ताहिक रैंकिंग के अनुसार, गिल वनडे के शीर्ष बल्लेबाज डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड) से केवल 24 रेटिंग अंक पीछे हैं। गिल ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 238 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था।
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। वह 21 स्थान की छलांग लगाकर 43वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग में प्रसिद्ध कृष्णा को 34 स्थान और अर्शदीप सिंह को 16 स्थान का लाभ मिला है, जो उनके हालिया प्रदर्शन का परिणाम है।
वहीं टेस्ट गेंदबाजों की आईसीसी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी भारत के जसप्रीत बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। यह 36 वर्षों बाद पहली बार है, जब न्यूजीलैंड का कोई गेंदबाज टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर पहुंचा है। इससे पहले 1990 में रिचर्ड हैडली टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज बने थे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए




