मांगरोल भटवाडा गाँव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में मंगलवार को आचार्य प्रमोद शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्म के साथ बाल लीलाओं, माखन चोरी, पूतना वध, छप्पन भोग, गोवर्धन पूजन का प्रसंग सुनाया।
पूतना वध के प्रसंग पर उन्होंने बताया कि जब श्री कृष्ण के जन्म की सूचना कंस को लगी तो उसने उन्हें बाल रूप में समाप्त करने का षड्यंत्र रचा और पूतना नाम की राक्षसी को भेजा। पूतना ने अपने वक्ष पर जहर लगा लिया था और दूध पिलाने के बहाने भगवान श्री कृष्ण को अपने पास ले गई। परन्तु कान्हा ने उसका प्राण ले लिया, जिससे पूतना अपने असली रूप में विशालकाय होकर रूदन करने लगी। इस प्रकार भगवान ने धरती पर कई दुष्टों का उद्धार किया।
आचार्य ने बाल लीलाओं, माखन चोरी, गोपियों की मटकी तोड़ने और मक्खन चोरी करने की कथाएँ भी सुनाई। सैकड़ों श्रद्धालु पांडाल में उपस्थित रहे। मुख्य यजमान कोशल शर्मा, ललित शर्मा, कपिल शर्मा और राजेश शर्मा सप्तनिक परिवार द्वारा आरती और प्रसाद वितरण किया गया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




