Categories लोड हो रही हैं...

शिवलाल दांगी ने एक वर्ष में 240 चालीसा रची

झालावाड़ के शिक्षक शिवलाल दांगी ने एक वर्ष में 240 चालीसाएं रचकर विश्व कीर्तिमान बनाया, साहित्य जगत में उनके इस कार्य की सराहना हो रही

रमेश चंद्र शर्मा30 April 2026
शिवलाल दांगी ने एक वर्ष में 240 चालीसा रची

झालावाड़ जिले के बकानी क्षेत्र के ग्राम खाचरोद के शिक्षक एवं कवि शिवलाल दांगी ने एक वर्ष में 240 चालीसाओं की रचना कर एक अनूठा विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।

मई 2025 से अप्रैल 2026 की अवधि के दौरान उन्होंने लगातार विभिन्न विषयों पर चालीसाओं का सृजन किया, जो देश की कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। इस दौरान उनके तीन चालीसा संग्रह “धरा से दिव्यता तक”, “भाव प्रकाश” और “अंतर्मन से अनंत तक” भी प्रकाशित हुए हैं।

शिवलाल दांगी द्वारा रचित चालीसाओं में लोक देवी-देवताओं, महापुरुषों, संतों, वैज्ञानिकों, शिक्षण विषयों, पारिवारिक मूल्यों, महिलाओं, धार्मिक ग्रंथों और समसामयिक विषयों को शामिल किया गया है।

उन्होंने रामदेव, देवनारायण, तेजाजी, गोगाजी, करणी माता जैसे लोक देवताओं से लेकर महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, एपीजे अब्दुल कलाम, स्वामी विवेकानंद और गुरु नानक देव जैसे महापुरुषों पर भी चालीसाएं लिखी हैं।

इसके अलावा विज्ञान, पर्यावरण, किसान, शिक्षक, योग, मोबाइल जैसे समसामयिक विषयों पर भी रचनाएं कर उन्होंने साहित्य को नया आयाम दिया है।

संत, महर्षि और साहित्यकारों पर आधारित बड़ी संख्या में चालीसाओं के साथ-साथ महिला प्रेरणाओं, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक विषयों पर भी उनका लेखन उल्लेखनीय रहा है।

शिवलाल दांगी की इस उपलब्धि की साहित्य जगत में व्यापक सराहना हो रही है और इसे एक अद्वितीय रचनात्मक उपलब्धि माना जा रहा है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#शिवलालदांगी #झालावाड़ #खाचरोद #साहित्य #चालीसा #विश्वकीर्तिमान #हिंदीसाहित्य #TeacherAchievement #RajasthanNews #eNewsBharat