Categories लोड हो रही हैं...

जनसहभागिता से शिवाड़ महात्मा गांधी विद्यालय का होगा समग्र विकास

शिवाड़ महात्मा गांधी विद्यालय के विकास हेतु ग्रामीणों ने 1.01 लाख रुपये सहयोग दिया, जिससे सरकार की योजना से मिलाकर कुल 2.52 लाख राशि मिलेगी।

बृजेश त्रिवेदी7 April 2026
जनसहभागिता से शिवाड़ महात्मा गांधी विद्यालय का होगा समग्र विकास

सवाई माधोपुर जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा संचालित “भविष्य की उड़ान” पहल के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता और जनसहभागिता लगातार मजबूत हो रही है।

इसी क्रम में चौथ का बरवाड़ा ब्लॉक के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवाड़ के भौतिक विकास के लिए ग्रामवासियों ने सराहनीय योगदान दिया है। गांव के भामाशाहों ने मिलकर 1 लाख 1 हजार रुपए की राशि एकत्रित कर विद्यालय को दान स्वरूप प्रदान की। यह पहल ग्रामीणों की शिक्षा के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को दर्शाती है।

यह सहयोग राशि मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा करवाई जाएगी। इस अवसर पर सीडीईओ मीना लसाडिया, एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता की उपस्थिति में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश सैन ने जिला कलेक्टर काना राम को चेक सौंपा।

कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा हेमराज मीना ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा दी गई राशि में अतिरिक्त सहयोग प्रदान किया जाएगा। 1 लाख 1 हजार रुपए के सहयोग पर लगभग 1 लाख 51 हजार रुपए और जोड़े जाएंगे, जिससे कुल राशि करीब 2 लाख 52 हजार रुपए हो जाएगी।

इस धनराशि का उपयोग विद्यालय में कक्षा-कक्षों की छत की मरम्मत, फर्नीचर की व्यवस्था और अन्य आवश्यक विकास कार्यों में किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी विद्यालय के विकास के लिए 78 हजार रुपए की राशि भामाशाहों द्वारा दी जा चुकी है। लगातार मिल रहे सहयोग से यह विद्यालय क्षेत्र में एक आदर्श शैक्षणिक संस्थान के रूप में उभर रहा है।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक कालूराम बैरवा, भामाशाह कालूराम गुर्जर, धारा सिंह गुर्जर एवं विद्यालय स्टाफ के मुकेश कुमार मीणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopur #ShivadhSchool #Jansahbhagita #EducationNews #RajasthanEducation #SchoolDevelopment #GramVikas #GovtSchool #FutureKiUdaan #LocalNews

जनसहभागिता से शिवाड़ महात्मा गांधी विद्यालय का होगा समग्र विकास | eNews Bharat