Categories लोड हो रही हैं...

जनसहयोग से शिवाड़ स्कूल में लगेंगे कंप्यूटर और वाटर कूलर

शिवाड़ सरकारी विद्यालय को जनसहयोग से 39 हजार रुपए मिले, राज्यांश सहित कुल 97 हजार से कंप्यूटर और वाटर कूलर लगाए जाएंगे।

बृजेश त्रिवेदी15 May 2026
जनसहयोग से शिवाड़ स्कूल में लगेंगे कंप्यूटर और वाटर कूलर

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवाड़ के भौतिक विकास हेतु सामूहिक जनसहयोग से 39 हजार रुपए की राशि दान स्वरूप विद्यालय को प्राप्त हुई है। यह सहयोग विद्यालय के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करेगा।

उक्त सहयोग राशि का चैक विद्यालय स्टाफ द्वारा मुख्यमंत्री जनसहभागिता विद्यालय विकास योजना के अंतर्गत जमा कराने हेतु एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता को सौंपा गया।

एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित अभिनव पहल “भविष्य की उड़ान” के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता, जिम्मेदारी और जनसहभागिता को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीणा ने बताया कि प्राप्त 39 हजार रुपए के जनसहयोग पर राज्य सरकार द्वारा लगभग 58 हजार रुपए की अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार विद्यालय को कुल 97 हजार रुपए की राशि प्राप्त होगी।

उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग विद्यालय में कंप्यूटर एवं वाटर कूलर सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

उल्लेखनीय है कि विगत माह भी उक्त विद्यालय को भौतिक विकास हेतु जनसहयोग से 1 लाख 21 हजार रुपए की राशि भामाशाह से दान स्वरूप प्राप्त हुई थी।

इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी पुखराज गौड़, लेखा सहायक सोना बिड़ला तथा विद्यालय स्टाफ से सादिक खान उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan
यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#शिवाड़ #सरकारी_विद्यालय #जनसहयोग #वाटर_कूलर #कंप्यूटर #शिक्षा #सवाईमाधोपुर #विद्यालय_विकास #भविष्य_की_उड़ान #राजस्थान #trending #education #governmentschool #schooldevelopment #enewsbharat #rajasthannews