शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, भजन संध्या में जमकर झूमे भक्त
उपखंड क्षेत्र के सांवरिया गांव स्थित स्वयंभू नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। कथा वाचक पंडित बनवारी लाल दाधीच (बोराड़ा वाले) ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर हो गए।
कथा के दौरान गोवर्धन पर्वत सहित अनेक पौराणिक प्रसंगों का भी विस्तार से वर्णन किया गया। पंडित दाधीच ने भगवान शिव की महिमा, सनातन संस्कृति के महत्व और धार्मिक आयोजनों की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कथा समापन के बाद आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक रामकुमार मालूणी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। मधुर भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। भगवान भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कार्यक्रम में जगदीश चांद (सरपंच प्रतिनिधि), शिवराज पीटीआई, बैजनाथ एईएन, रघुनाथ पटवारी, रामप्रसाद साहू, रतन ठेकेदार, रामेश्वर पलसाला, जगदीश पटेल, रोडू पटेल, रोडूराम, प्रभु सांडीवाल, रामकिशन, रामबीर सांडीवाल, श्योजी कबाड़ी, मंगलाराम, जसराज सांडीवाल, रामस्वरूप प्रजापत, लक्ष्मीनारायण, रामअवतार जांगिड़ और सुखलाल जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि शिव महापुराण कथा आगामी दिनों तक जारी रहेगी तथा प्रतिदिन धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




