Categories लोड हो रही हैं...

शिव महापुराण कथा में शिवभक्ति और मंत्र महिमा वर्णित

संवारिया गांव में चल रही शिव महापुराण कथा में शिवभक्ति, पंचाक्षर मंत्र और शिवरात्रि व्रत की महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया।

उमाशंकर शर्मा25 June 2026
शिव महापुराण कथा में शिवभक्ति और मंत्र महिमा वर्णित

उपखंड क्षेत्र के संवारिया गांव स्थित स्वयंभू नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। भगवान शिव के जयकारों, भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे।

कथा व्यास पंडित बनवारीलाल दाधीच (बोराड़ा) ने वायवीय संहिता के प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए उपमन्यु की अटूट शिव भक्ति, भगवान शिव की कृपा तथा उनके द्वारा दिए गए वरदानों की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा और भक्ति से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं तथा उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

कथा के दौरान पंचाक्षर मंत्र "ॐ नमः शिवाय" की महिमा बताते हुए उन्होंने कहा कि इस मंत्र के नियमित जाप से व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कथाव्यास ने शिवरात्रि व्रत एवं पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने पर विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है तथा जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, भक्ति और सत्कर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कथा के दौरान माता पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा, कलश स्थापना एवं नवकुंडीय यज्ञ का आयोजन भी किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।

धार्मिक अनुष्ठानों के समापन के बाद आयोजित पंगत प्रसादी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष वातावरण देखने को मिला।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ShivMahapuran #ShivKatha #ShivBhakti #OmNamahShivaya #Mahadev #NeelkanthMahadev #TodaraisinghNews #RajasthanNews #ReligiousNews #HinduDharma #SpiritualIndia #Shivratri #YagyaMahotsav #DevotionalProgram #BreakingNews #eNewsBharat #eNewsRajasthan #enewsbharat #enewsrajasthan

शिव महापुराण कथा में शिवभक्ति और मंत्र महिमा वर्णित | eNews Bharat