टोडारायसिंह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) के खंड टोडारायसिंह की बैठक हाल ही में प्रवासी कार्यकर्ता ओमप्रकाश स्वर्णकार की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सत्र 2026-27 के लिए संगठन की सदस्यता शत-प्रतिशत करने का संकल्प लेना था।
बैठक में संकुल संयोजकों को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम साहू, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार शर्मा, अध्यक्ष किस्तूरचंद माली सहित शिक्षक संघ राष्ट्रीय के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन के कार्यकर्ता अशोक कुमार शर्मा को टोडारायसिंह ब्लॉक कार्यालय में साक्षरता प्रभारी नियुक्त किए जाने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संगठन को और मजबूत बनाने और शिक्षा क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने पर बैठक में जोर दिया गया।
शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधियों ने आगामी योजनाओं पर चर्चा की और सभी शिक्षकों से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




