नई दिल्ली से दो साल बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से बोलेंगी शेख हसीना, बांग्लादेश लौटने की योजना, राजनीतिक भविष्य और भारत-बांग्लादेश रिश्तों पर रहेंगी सबकी नजर।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना आज (5 अगस्त) दो साल बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दुनिया के सामने नजर आएंगी। वह नई दिल्ली स्थित फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया (FCCSA) के एक वर्चुअल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इस दौरान उनके बांग्लादेश लौटने की संभावनाओं, राजनीतिक भविष्य और मौजूदा हालात पर अपनी बात रखने की उम्मीद है।
यह कार्यक्रम इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि 5 अगस्त 2024 को ही छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना को सत्ता छोड़कर भारत आना पड़ा था। ठीक दो साल बाद उसी तारीख पर उनका सार्वजनिक संबोधन राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भारत सरकार ने भाषण से बनाई दूरी
बांग्लादेश सरकार ने भारत से शेख हसीना के भाषण पर रोक लगाने की मांग की थी। हालांकि भारत सरकार ने स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम से उसका कोई संबंध नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह एक निजी मीडिया संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम है और इसमें व्यक्त किए जाने वाले विचारों का भारत सरकार समर्थन नहीं करती।
FCCSA के कार्यक्रम में होगा संबोधन
शेख हसीना नई दिल्ली स्थित फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया (FCCSA) के कार्यक्रम में वीडियो लिंक के जरिए शामिल होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्यक्रम शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा और इसका सीधा प्रसारण क्लब के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी किया जाएगा।
बांग्लादेश क्यों जता रहा है आपत्ति?
बांग्लादेश सरकार का कहना है कि भारत की धरती से किसी भगोड़े नेता या प्रतिबंधित संगठन से जुड़े व्यक्ति को राजनीतिक गतिविधि की अनुमति देने से दोनों देशों के संबंध प्रभावित हो सकते हैं।
यह मुद्दा हाल ही में ढाका में भारत के उच्चायुक्त और बांग्लादेश सरकार के विदेश मामलों के सलाहकार के बीच हुई बैठक में भी उठाया गया था।
5 अगस्त की तारीख क्यों चुनी?
5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास तक पहुंच गए थे, जिसके बाद शेख हसीना को इस्तीफा देकर सेना के विमान से भारत आना पड़ा था।
अब उसी तारीख पर उनका सार्वजनिक संबोधन इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह अपनी राजनीतिक वापसी का संदेश देना चाहती हैं।
क्या बांग्लादेश लौटने का ऐलान करेंगी?
कार्यक्रम में शेख हसीना के साथ उनके बेटे




