Categories लोड हो रही हैं...

शीतलाष्टमी पर शीतला वाटिका में उमड़ा जनसैलाब, 108 कन्याओं का पूजन

श्रीगंगानगर की शीतला वाटिका में शीतलाष्टमी पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे। 108 कन्याओं का पूजन, संकीर्तन, प्रसाद वितरण और लस्सी भंडारे के साथ पांच दिवसीय उत्सव संपन्न हुआ।

साहब राम12 March 2026
शीतलाष्टमी पर शीतला वाटिका में उमड़ा जनसैलाब, 108 कन्याओं का पूजन

शीतलाष्टमी पर शीतला वाटिका में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, 108 कन्याओं का हुआ पूजन

श्रीगंगानगर। जय बोलो, जय बोलो, माता शीतला की जय बोलो.., म्हारे कुल की महारानी बनजा मां शीतला रानी.., रंग उड़े मां शीतला के दरबार.. मईया का द्वार निराला है.. जैसे माता शीतला के लोकगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अवसर था शीतलाष्टमी पर्व का, जो ई ब्लॉक स्थित माता शीतला वाटिका में श्री शीतला माता सेवा समिति के तत्वाधान में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

मंगलवार रात्रि 12 बजे से ही बास्योड़ा पर्व के अवसर पर श्रद्धालु माता शीतला की धोक लगाने के लिए बड़ी संख्या में शीतला वाटिका पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां शीतला को ठंडे-मीठे पकवानों का भोग लगाया तथा जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाते हुए अपने परिवार की खुशहाली और रोगों से बचाव की कामना की।

इस दौरान समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप खिलौने, मेहंदी, हल्दी-कुमकुम सहित कई सामग्री वितरित की गई। शीतलाष्टमी के अवसर पर माता के मंड पर विशेष संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें कई भजन गायकों ने माता शीतला का गुणगान किया। गुड़गांव की तर्ज पर यहां भी माता शीतला के लोकगीत प्रस्तुत किए गए।

देश में पहली बार शीतलाष्टमी पर कंजक पूजन

मां शीतला उत्सव के दौरान मुख्य सेवादार सौरभ जैन के संयोजन में एक अनूठी पहल करते हुए कंजक पूजन किया गया। इसमें 108 से अधिक कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया। सबसे पहले कन्याओं के पग प्रक्षालन किए गए, इसके बाद हल्दी-कुमकुम से तिलक कर पुष्पवर्षा और इत्रवर्षा की गई।

इसके बाद सभी कन्याओं को ठंडे मीठे चावल, गुलगुले, ठंडी लस्सी और केले का प्रसाद दिया गया तथा उपहार भी भेंट किए गए। संभवत: देश में पहली बार नवरात्रि की तर्ज पर शीतलाष्टमी के अवसर पर कंजक पूजन किया गया। इस पहल के माध्यम से समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथाओं को रोकने और बेटियों को सम्मान देने का संदेश दिया गया।

लस्सी के भंडारे के साथ हुआ उत्सव का समापन

बास्योड़ा के उपलक्ष में आयोजित इस विशाल मां शीतला उत्सव का समापन शीतलाष्टमी के दिन दोपहर 12 बजे लस्सी के विशाल भंडारे के साथ हुआ। श्रद्धालुओं को मीठी लस्सी और नमकीन छाछ के पैकेट वितरित किए गए।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

मां शीतला की मंगल आरती के साथ पांच दिवसीय उत्सव का समापन हुआ। इस दौरान शहर के हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित प्रसाद को समापन के बाद गौशालाओं में गायों को खिलाया गया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ShitalaAshtami #SriGanganagar #RajasthanNews #KanyaPujan #BasodaFestival #ShitalaMata #ReligiousNews #eNewsBharat #RajasthanUpdates #IndianFestivals

शीतलाष्टमी पर शीतला वाटिका में उमड़ा जनसैलाब, 108 कन्याओं का पूजन | eNews Bharat