Categories लोड हो रही हैं...

शामली में सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, 18 राउंड फायरिंग

यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिम के बाहर हमलावरों ने 18 राउंड फायरिंग की।

enews bharat27 August 2026
शामली में सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, 18 राउंड फायरिंग

शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या

शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान की जिम के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम करीब 7 बजे अंकित जिम से निकलकर अपनी स्कॉर्पियो के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। करीब 15 से 18 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। हमले में अंकित को पांच गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से आए थे और अंकित के जिम से बाहर निकलने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। अंकित ने बचने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने स्कॉर्पियो का गेट खोलकर उन पर गोलियां बरसा दीं। फायरिंग के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

हत्या के बाद सड़क पर उतरे परिजन और ग्रामीण

वारदात की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान अंकित की मां बेटे की लाश को गोद में लेकर सड़क पर बैठ गईं और बिलखती रहीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस-प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। देर रात पुलिस की कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया गया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फॉरेंसिक टीम ने मौके से कारतूस के खोखे भी बरामद किए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे पुराना विवाद हो सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले अंकित का हरियाणा में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे थे अंकित

अंकित बालियान सिर्फ हरियाणवी गानों के लिए ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थे। बताया जा रहा है कि वह

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे। अंकित अक्सर गन कल्चर और अपराध से जुड़े विषयों पर गाने बनाते थे। उनके कुछ गाने सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुए थे।

हत्या से ठीक एक घंटे पहले भी अंकित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक गाना पोस्ट किया था। इसके कुछ ही देर बाद जिम के बाहर उनकी हत्या कर दी गई।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले सबूत और पुराने विवादों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है। परिवार और ग्रामीण आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अंकित बालियान की हत्या की साजिश किसने रची और आखिर इस सनसनीखेज वारदात के पीछे असली वजह क्या थी?


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: eNews Bharat Instagram

Facebook: eNews Bharat Facebook

YouTube: eNews Bharat YouTube

X (Twitter): eNews Bharat X

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर जरूरी खबर के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुंचाते रहेंगे।

#UPNews #UPCrime #HaryanaSinger #YouTuberNews #CrimeNews #BreakingNews #SingerMurder #eNewsBharat #eNewsRajasthan

शामली में सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, 18 राउंड फायरिंग | eNews Bharat