Categories लोड हो रही हैं...

चारभुजा मंदिर में शालिग्राम अभिषेक, सहस्र तुलसी दल अर्पित

गुणावती स्थित चारभुजा मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर शालिग्राम अभिषेक एवं सहस्र तुलसी दल अर्पण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति से सम्पन्न हुआ।

लक्ष्मण सिंह मैढ़13 June 2026
चारभुजा मंदिर में शालिग्राम अभिषेक, सहस्र तुलसी दल अर्पित

चारभुजा मंदिर में शालिग्राम अभिषेक एवं सहस्र तुलसी अर्पण कार्यक्रम सम्पन्न

गुणावती स्थित चारभुजा मंदिर में शनिवार को पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शालिग्राम अभिषेक एवं सहस्र तुलसी दल अर्पण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मंदिर के पुजारी महंत देवेश स्वामी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंडित वासुदेव शास्त्री एवं शास्त्री नीलकमल दाधीच पलाड़ा द्वारा शालिग्राम भगवान का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया। इसके पश्चात यजमान दशरथ सिंह राठौड़ एवं रूपकंवर द्वारा सहस्र तुलसी दल शालिग्राम भगवान को अर्पित किए गए।

आयोजन के बाद पंडित वासुदेव शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि पुरुषोत्तम मास सभी मासों में श्रेष्ठ माना गया है। इस माह में नियम, संयम और श्रद्धा के साथ किए गए धार्मिक कार्य विशेष पुण्य प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वैष्णव परंपरा में पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व है और यह माह भगवान विष्णु की आराधना, भक्ति एवं आत्मिक उन्नति के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से इस पवित्र माह में धर्म, दान, जप, तप और पूजा-अर्चना के माध्यम से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में केप्टन रामचंद्र सिंह, डॉ. श्रवण सिंह, राजेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, श्रवण सिंह छापरिया, विक्रम सिंह, नरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र पारीक, बबलू सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ShaligramAbhishek #TulsiArpan #CharbhujaMandir #MakranaNews #DharmikSamachar #PurushottamMas #VaishnavParampara #RajasthanNews #ReligiousEvent #eNewsBharat