पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, शकील अंसारी घायल
जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस और पंजाब निवासी शकील अंसारी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा नाथांवाली के पास की गई कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई, जिसमें शकील अंसारी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
घटना के बाद घायल शकील अंसारी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरीशंकर शर्मा सहित जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
अस्पताल और घटनास्थल पर बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए घटनास्थल तथा जिला अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
एसपी के कार्यभार संभालने के बाद तीसरी बड़ी मुठभेड़
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक हरीशंकर शर्मा के कार्यभार संभालने के बाद अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटना से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




