Categories लोड हो रही हैं...

शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मिला

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल बूंदी में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मिला और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन लिया।

रवि गौतम3 April 2026
शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मिला

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उपखंड बूंदी ग्रामीण और नगर के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल मनोज जैन एवं मुलशंकर शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मिला। इस अवसर पर संगठन की ओर से नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं और "भारती की जय करें" विषयाधारित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा प्रकाशित दिनदर्शिका 2026 भेंट की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने संगठन द्वारा वर्षभर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी साझा की और बताया कि संगठन का नाम अब राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय से बदलकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कर दिया गया है।

शाखा मंत्री भगवान सहाय शर्मा एवं मनोज शर्मा ने शिक्षकों की प्रमुख समस्याएं उठाई। उन्होंने बताया कि विद्यालयों में एमडीएम के तहत दूध गर्म करने और भोजन बनाने के लिए पर्याप्त गैस सिलेंडरों की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। इसके अतिरिक्त, शिक्षा सहकारी कटौतियों का शेड्यूल समय पर नहीं मिलना, एमडीएम राशि का समय पर भुगतान नहीं होना और पीडी हेड के बिलों का लंबित भुगतान जैसी समस्याओं पर चर्चा की गई।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सभाध्यक्ष हेमराज ओड़, हनुमान प्रसाद उपाध्याय, कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी, वैभव शर्मा, दीपक जैन, चंद्रप्रकाश नामा, दिवाकर जोशी, ओम प्रकाश राठौड़, पार्थ जोशी, गजानंद कहार, राकेश व्यास सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ShaikshikMahasangh #BundiEducation #ShikshakSamasya #MDMProblem #AkhilBharatiyaShikshikMahasangh #BlockShikshaAdhikari #SchoolFacilities #PendingPayments #eNewsBharat

शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से मिला | eNews Bharat