Categories लोड हो रही हैं...

शाहपुरा नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 71 लेंस प्रत्यारोपण

शाहपुरा उप जिला चिकित्सालय में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर में 210 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जबकि 75 मरीजों को ऑपरेशन हेतु भर्ती किया गया।

विजयपाल सैनी1 June 2026
शाहपुरा नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 71 लेंस प्रत्यारोपण

निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

शाहपुरा राजकीय चिकित्सालय में आयोजित हुआ निःशुल्क नेत्र प्रत्यारोपण शिविर

जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग से रणवीर सेवा समिति, मेडिकल रिलीफ सोसायटी एवं उप जिला चिकित्सालय शाहपुरा के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र प्रत्यारोपण शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। शिविर में नेत्र रोगियों की जांच एवं उपचार की विशेष व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर पीएमओ डॉ. विनोद योगी एवं उनकी टीम ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमणशील चिकित्सा इकाई द्वारा मरीजों की नेत्र जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

रणवीर सेवा समिति के अध्यक्ष विजय चौहान एवं उपाध्यक्ष रोहित आश्रम ने बताया कि शिविर में कुल 210 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 75 मरीजों को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया है।

नगर अध्यक्ष अमर सिंह पलसानिया एवं तरुण गुर्जर ने बताया कि भर्ती मरीजों के रहने, खाने, चाय एवं नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था समिति की ओर से की गई है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा मिल सके।

पीएमओ डॉ. विनोद योगी ने बताया कि भर्ती किए गए मरीजों का ऑपरेशन अगले दिन किया जाएगा। भर्ती 75 मरीजों में से 71 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा, जबकि 4 मरीजों की आंखों में बढ़े हुए मांस (प्टेरिजियम) का ऑपरेशन किया जाएगा।

शिविर के दौरान राकेश कुमार, प्रकाश गुर्जर, मनीष, धर्मेंद्र, सतीश, नितेश, सोनू सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना तथा अंधता निवारण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan

Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#ShahpuraNews #EyeCamp #LensImplantation #FreeEyeCamp #HealthCamp #DrVinodYogi #RanveerSevaSamiti #MedicalReliefSociety #EyeSurgery #RajasthanHealth #BlindnessPrevention #HealthNews #RajasthanNews #eNewsBharat #BreakingNews