Categories लोड हो रही हैं...

भाजपा शहर मंडल बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

बूंदी में भाजपा शहर मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।

रवि गौतम9 June 2026
भाजपा शहर मंडल बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई शहर मंडल की मासिक बैठक, आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार शाम को भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

भाजपा प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि बैठक को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी लक्ष्मीकांत श्रंगी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

मंडल प्रभारी मदन गुर्जर ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा समझाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे शहर मंडल अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने मंडल की आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि शहर मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के लिए तैयार है।

बैठक को विशेष आमंत्रित सदस्य भरत शर्मा तथा जिला कार्यालय मंत्री मोहन कराड़ ने भी संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर शहर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन निर्मल मालव ने किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24

Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394

YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24

X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#BJPBundi #BJPMeeting #BundiNews #RajasthanPolitics #PoliticalNews #BJPCityMandal #RajkumarShrangi #LakshmikantShrangi #MadanGurjar #BJPWorkers #BJPNews #RajasthanNews #BreakingNews #PoliticalUpdate #BundiPolitics #LatestNews #IndiaPolitics #PartyMeeting #eNewsBharat #TrendingNews

भाजपा शहर मंडल बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा | eNews Bharat