Categories लोड हो रही हैं...

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, सीड बाल और जल संरक्षण संदेश

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर सीड बाल, जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।

रवि गौतम6 June 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, सीड बाल और जल संरक्षण संदेश

सीड बाल और जल संरक्षण पर जोर, विवेकानंद शाखा की पहल

भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा द्वारा दधिमती माताजी के आसपास वन क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर शाखा द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता पर सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।

शाखा अध्यक्ष सरदार सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और उपजाऊ भूमि के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है।

वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम नुवाल ने अधिक से अधिक सीड बाल (Seed Ball) के उपयोग पर बल देते हुए कहा कि यह वृक्षारोपण को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम है।

नगर समन्वयक ओम प्रकाश जैन ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई, जल स्रोतों के समाप्त होने, प्लास्टिक कचरे और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। यदि समय रहते जागरूकता नहीं दिखाई गई तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

वरिष्ठ सदस्य कुंज बिहारी बिलिया ने सभी से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। शाखा संरक्षक अंजनी भारद्वाज ने अधिक वृक्षारोपण, जल संरक्षण, ऊर्जा बचत और स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया।

सदस्य सुनील हाड़ोती ने प्लास्टिक के कम से कम उपयोग की अपील की। वरिष्ठ सदस्य अर्पिता शर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता का संकल्प दिलाया।

गोष्ठी में दीपक जैन, अमित श्रृंगी, भगवान बाहेती, प्रवीण मूंदड़ा, धर्मेंद्र सोनी, चेतन गुप्ता, रघुनंदन शर्मा, अशोक रावत, महावीर नामा, जयप्रकाश शर्मा, अशोक सावला, बालकृष्ण जाजू, प्रांशु गहलोत, विशाल गुर्जर और रश्मि दुबे सहित कई सदस्यों ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के अंत में शाखा की वरिष्ठ सदस्य कल्पना गौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/people/%E0%A4%88-%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A5%82%E0%A4%9C%E0%A4%BC-%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4/61572933945394
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें।

आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#WorldEnvironmentDay #BundiNews #BharatVikasParishad #PlantationDrive #SeedBallCampaign #JalSanrakshan #EnvironmentProtection #TreePlantation #RajasthanNews #eNewsBharat #GreenInitiative #EcoAwareness #SaveEnvironment #BundiUpdates #EnvironmentalAwareness

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, सीड बाल और जल संरक्षण संदेश | eNews Bharat