मांगरोल में भीषण गर्मी के बीच आमजन और राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) मांगरोल नगर कमेटी द्वारा सुभाष सर्किल पर शीतल जल की प्याऊ लगाई गई है।
नगर अध्यक्ष जाकिर हुसैन ने बताया कि 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर एक दिवसीय प्याऊ लगाई गई थी। उस दौरान जुलूस के स्वागत में मुख्य चौराहे पर भीषण गर्मी में पानी की उचित व्यवस्था की कमी महसूस हुई थी।
इसी को ध्यान में रखते हुए नगर कमेटी के सदस्यों के सहयोग से अब सुभाष सर्किल पर स्थायी रूप से पानी की व्यवस्था शुरू कर दी गई है, ताकि लोगों को गर्मी में राहत मिल सके।
उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य शुरू से ही आमजन को राहत पहुंचाना रहा है और कार्यकर्ता आगे भी जनहित के कार्य करते रहेंगे।
नगर कमेटी के इस सराहनीय कार्य की कस्बे के बुद्धिजीवी वर्ग और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशंसा की गई है।
उक्त जानकारी एसडीपीआई मांगरोल के प्रवक्ता मो. रिजवान ने दी।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




