स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत मंगलवार को स्काउट की इकाई मृदुल सेवा अग्रज दल एवं स्काउट गाइड द्वारा तीसरे दिन स्काउट भवन परिसर में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भवन परिसर और गार्डन में उगी घास एवं कचरे को हटाकर साफ-सफाई की गई।
सर्किल ऑर्गेनाइजर प्रदीप चित्तौड़ा ने बताया कि स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम स्वयं स्वच्छ रहेंगे तभी समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित कर सकेंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने स्काउट भवन की साफ-सफाई के साथ-साथ मालण मासी बालाजी मार्ग तक सफाई अभियान चलाकर आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।
हेडक्वार्टर कमिश्नर (प्रचार-प्रसार) प्रमोद श्रृंगी ने बताया कि स्काउट संगठन द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है और अधिक से अधिक लोग इस स्वच्छता अभियान से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ और सुंदर समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर अग्रज दल के लीडर बुद्धिप्रकाश पुंडीर, देवप्रकाश ओझा, यशवंत टेलर, धीरेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सोहन सिंह, सुखलाल चौधरी, हेमराज ओड, ओमप्रकाश, स्काउट मास्टर विश्वजीत जोशी तथा स्काउट रोवर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




