स्काउट गाइड ने स्वच्छता के लिए आमजन को किया प्रेरित
राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड की इकाई मृदुल अग्रज सेवादल द्वारा सोमवार को शहर के बहादुर सिंह सर्किल पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने चौराहे, सब्जी मंडी क्षेत्र एवं निकटवर्ती पार्क के आसपास सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम से पूर्व सर्किल ऑर्गेनाइजर प्रदीप चित्तौड़ा ने आमजन से स्वच्छता अभियान से जुड़ने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
श्रमदान कार्यक्रम के दौरान स्काउट एवं गाइड सदस्यों ने सार्वजनिक स्थलों की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
इस अवसर पर कोटा मंडल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त डॉ. दिलीप कुमार माथुर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मृदुल अग्रज सेवादल के लीडर बुद्धि प्रकाश पुंडीर, देव प्रकाश ओझा, यशवंत टेलर, धीरेंद्र सिंह, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र शर्मा, सोहन सिंह, सुखलाल चौधरी, हेमराज ओड, चंडी सिंह, ओम प्रकाश, नीतीश चोपदार सहित बड़ी संख्या में रोवर-रेंजर एवं स्काउट-गाइड सदस्य मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।




