Categories लोड हो रही हैं...

सायला बावतरा परिवार आर्थिक संकट हादसे के बाद सरकार से मदद की गुहार

सायला के बावतरा में हादसे के बाद अपंग हुए मजदूर का परिवार आर्थिक संकट में है, मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे के सहारे जीवन, सरकार से मदद की मांग।

छैलेद्रसिंह राजपुरोहित10 April 2026
सायला बावतरा परिवार आर्थिक संकट हादसे के बाद सरकार से मदद की गुहार

सायला उपखंड क्षेत्र के बावतरा गांव में रहने वाले बिजाराम उर्फ बिजपुरी गोस्वामी इन दिनों गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कुछ माह पूर्व हुए सड़क हादसे में उनके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए, जिसके बाद से वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं। पहले मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले बिजपुरी अब पूरी तरह दूसरों पर निर्भर हो गए हैं।

परिवार की स्थिति और भी दयनीय इसलिए है क्योंकि उनके एकमात्र बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और वह कमाने में सक्षम नहीं है। ऐसे में परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है। बिजपुरी का कहना है कि हादसे के बाद अब तक उन्हें किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं मिली है।

मिट्टी के झोपड़े में गुजर-बसर
बिजपुरी का परिवार एक कच्चे ‘साफरा’ (मिट्टी के घर) में रह रहा है। उनके पास न तो खेती योग्य जमीन है और न ही कोई स्थायी आय का साधन। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता और आवागमन के लिए ई-रिक्शा या एक्टिवा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि वे किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

पहले निभाई थी अहम भूमिका
बिजपुरी गोस्वामी ने बताया कि कुछ वर्ष पहले बावतरा में एक महिला के कुएं में गिरने की घटना में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। प्रशासन के कई घंटों के प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर उन्होंने अपनी सूझबूझ से कम खर्च में तरीका अपनाकर करीब ढाई घंटे में शव को बाहर निकालने में मदद की थी। इस कार्य के लिए उन्हें जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित भी किया गया था।

अब खुद मदद के मोहताज
जो व्यक्ति कभी दूसरों की मदद के लिए आगे आया, आज वही खुद सहायता के लिए सरकार के सामने गुहार लगा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से जल्द राहत देने की अपील की है।

प्रशासन का आश्वासन
मंत्री मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि यदि ऐसा मामला है तो अधिकारियों को मौके पर भेजकर जांच करवाई जाएगी और मुख्यमंत्री पुनर्वास योजनाओं से जोड़कर हर संभव मदद दी जाएगी।

वहीं सायला एसडीएम सूरजभान बिश्नोई ने कहा कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है, लेकिन जानकारी मिलते ही जांच कर पात्रता अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SaylaNews #RajasthanNews #BavatraVillage #EconomicCrisis #RoadAccident #HelpNeeded #SocialIssue #eNewsBharat #GroundReport #PublicIssue

सायला बावतरा परिवार आर्थिक संकट हादसे के बाद सरकार से मदद की गुहार | eNews Bharat