बूंदी में सांवरिया बिहारी वन यात्रा महोत्सव 2026 धूमधाम से मनाया जाएगा
राठौर तेलियान पंचायत के तत्वावधान में भगवान श्री सांवरिया बिहारी की वन यात्रा महोत्सव-2026 इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में राठौर तेलियान पंचायत भवन, तेली पाड़ा में समाज के सम्मानित सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया।
प्रवक्ता जगदीश रगड़ा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी राठौर तेलियान पंचायत एवं राठौर तेली समाज के सहयोग से भगवान श्री सांवरिया बिहारी की वन यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव के तहत 15 अगस्त को नागदी बाजार स्थित श्री सांवरिया बिहारी मंदिर में रात्रि जागरण का आयोजन होगा। वहीं 16 अगस्त को मंदिर परिसर से भगवान श्री सांवरिया बिहारी की वन यात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जैतसागर तालाब पहुंचेगी, जहां भगवान का स्नान कराया जाएगा। इसके पश्चात समाज के सभी बंधुओं द्वारा सामूहिक आरती की जाएगी तथा सामूहिक प्रसादी का आयोजन होगा।
बैठक में महोत्सव-2026 के सफल संचालन के लिए सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। रमेश गुलानियां को अध्यक्ष, धनरूप राठौर को संयोजक, राजकुमार गुलाणियां को कोषाध्यक्ष, सुनील मंगरीदा को सह-कोषाध्यक्ष, सूरज राठौर एवं हनुमान नैनावां (पहलवान) को सह-संयोजक तथा राजेंद्र नैनावा को उपाध्यक्ष बनाया गया।
राठौर तेलियान पंचायत अध्यक्ष मनमोहन अजमेरा ने बताया कि बैठक में पंचायत पदाधिकारियों, संरक्षक मंडल, नवयुवक मंडल एवं समाज के वरिष्ठ सदस्यों सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।




