Categories लोड हो रही हैं...

सवाई माधोपुर में विधिक सेवा क्रियान्वयन पर हुई अहम बैठक

सवाई माधोपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक में अधिकार मित्रों व अधिवक्ताओं को निःशुल्क विधिक सहायता, जागरूकता व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

बृजेश त्रिवेदी23 April 2026
सवाई माधोपुर में विधिक सेवा क्रियान्वयन पर हुई अहम बैठक

सवाई माधोपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत विधिक सेवा कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकार मित्रों एवं पैनल अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक एडीआर सेंटर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव समीक्षा गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में सचिव समीक्षा गौतम ने निर्देश दिए कि आमजन, विशेषकर कमजोर एवं वंचित वर्गों तक निःशुल्क विधिक सहायता, परामर्श एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समयबद्ध तरीके से पहुंचाई जाए।

उन्होंने अधिकार मित्रों और पैनल अधिवक्ताओं को पुलिस थानों एवं जेलों में संपर्क कर बंदियों के आश्रितों और अपराध पीड़ितों की समस्याओं को सुनने तथा नालसा स्प्रुहा योजना 2025 के तहत कानूनी, सामाजिक, मनोवैज्ञानिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी कहा गया कि विधिक साक्षरता शिविरों, जागरूकता कार्यक्रमों एवं लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को न्याय व्यवस्था से जोड़ा जाए।

सचिव ने सभी अधिवक्ताओं को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक सहायता प्रदान करने पर जोर दिया। साथ ही टीम भावना के साथ कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में कई पैनल अधिवक्ता एवं अधिकार मित्र उपस्थित रहे और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#सवाईमाधोपुर #LegalAid #LokAdalat #DistrictLegalServices #RajasthanNews #JusticeForAll #LegalAwareness #eNewsBharat

सवाई माधोपुर में विधिक सेवा क्रियान्वयन पर हुई अहम बैठक | eNews Bharat