ब्यूरो चीफ सवाई माधोपुर के अनुसार, जिला मुख्यालय के रामद्वारा क्षेत्र के आगे देर रात एनएच 552 पर एक सड़क हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, एक शादी समारोह से टेंट हाउस का सामान लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली सवाई माधोपुर शहर की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर एनएच 552 स्थित वन विभाग की राजबाग चौकी के पास पलट गई।
हादसे में ट्रैक्टर चालक और एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आईं। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना और शहर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर पलटी हुई थी और टेंट का सामान बिखरा पड़ा था। हादसे के कारण हाईवे पर दोनों ओर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा करवाया और सड़क से सामान हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
कोतवाली थाना एएसआई सोसाईलाल ने बताया कि यह हादसा रात करीब 8 से 8:30 बजे के बीच हुआ, जब ट्रैक्टर ट्रॉली जाकिर टेंट हाउस में सामान पहुंचाने जा रही थी।
पुलिस जवानों ने भी मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली और जल्द ही मार्ग को पूरी तरह से सुचारु करवाया।
सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें
राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:




