Categories लोड हो रही हैं...

सवाई माधोपुर में शिक्षकों का TET अनिवार्यता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

सवाई माधोपुर में 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने TET अनिवार्यता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निर्णय वापस लेने की मांग की।

बृजेश त्रिवेदी18 June 2026
सवाई माधोपुर में शिक्षकों का TET अनिवार्यता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी (Teacher Eligibility Test) की अनिवार्यता लागू किए जाने के निर्णय के विरोध में सोमवार को जिले के शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस निर्णय के विरोध में शिक्षकों में भारी रोष देखने को मिला और अपने सेवा अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षक सवाई माधोपुर में एकत्रित हुए।

सुबह से ही शिक्षक महावीर पार्क में जुटने शुरू हो गए। दोपहर 12:30 बजे महावीर पार्क से एक विशाल रैली निकाली गई, जो शर्मा होटल, अंबेडकर सर्किल सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची। वहां शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता लागू करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की।

इससे पूर्व महावीर पार्क में आयोजित सभा को विभिन्न शिक्षक नेताओं ने संबोधित करते हुए सरकार के निर्णय पर नाराजगी जताई और इसे शिक्षकों के हितों के विपरीत बताया। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों पर नई शर्तें लागू करना उचित नहीं है तथा सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम में संभाग संगठन मंत्री कमलेश शर्मा, जिला संगठन मंत्री बजरंग लाल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, जिला अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा, खंडार अध्यक्ष कमलेश तेहरिया, चौथ का बरवाड़ा अध्यक्ष श्रवण कुमार, गंगापुर अध्यक्ष सतीश सुरैया, सवाई माधोपुर अध्यक्ष हुकम चंद नामा तथा महिला उपाध्यक्ष शर्मिष्ठा हावा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsbharat24
Facebook: https://www.facebook.com/enewsbharat24
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsBharat24

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित की हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopurNews #TeacherProtest #TETNews #RajasthanNews #EducationPolicy #TeacherMovement #MahavirPark #BreakingNews #HindiNews #RajasthanTeachers #GovernmentOrder #EducationNews #RallyNews #ProtestUpdate #eNewsBharat