Categories लोड हो रही हैं...

सवाई माधोपुर में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

सवाई माधोपुर में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्पर्क पोर्टल, गर्मी प्रबंधन और विकसित ग्राम अभियान पर विशेष फोकस किया गया।

बृजेश त्रिवेदी31 March 2026
सवाई माधोपुर में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक

बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, सम्पर्क पोर्टल और बजट घोषणाओं सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित की गई।

जिला कलक्टर ने सम्पर्क पोर्टल (सीएम-हैल्पलाइन 181) पर प्राप्त परिवादों का समयबद्ध और संतुष्टिपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। सभी उपखण्ड अधिकारियों से जनगणना-2027 की तैयारियों और प्रशिक्षण की जानकारी ली गई।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर माह अपने विभाग का निरीक्षण कर कार्यालय में पाई गई कमियों को दुरस्त करें। कार्यालय समय पर ताले लगे मिलने पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने, योजनावार निरीक्षण प्रारूप तैयार कर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान का प्रचार-प्रसार सभी राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर आईईसी पोस्टर और बैनर के माध्यम से करने, ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर विकास कार्ययोजना तैयार करने और पट्टा विहीन राजकीय विद्यालयों के पट्टे जारी करने के निर्देश भी दिए गए।

गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति, पशुओं के लिए खेड, पक्षियों के लिए परिण्डे, चौराहों पर इको कूलिंग सेंटर, हीट वेव वार्ड, कूलर और पंखे आदि दुरुस्त करने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में जिले में 1 से 30 अप्रैल तक स्वच्छता-संस्कार अभियान के तहत कार्यालयों में स्वच्छता, रिकॉर्ड संधारण, अनुपयोगी सामग्री का निस्तारण, रंग-रोगन और सुंदर कार्यालय सुनिश्चित करने की बात कही गई।

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी बीएस मीना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसाड़िया, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. राजीव गर्ग सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#SawaiMadhopur #SewaSamikhsha #VikasGramAbhiyan #PublicServicesReview #CMHelpline181 #SummerManagement #DistrictAdministration #RajasthanNews #GovernmentInitiatives #SwachhtaAbhiyan

सवाई माधोपुर में आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक | eNews Bharat