Categories लोड हो रही हैं...

सवाई माधोपुर में निजी स्कूलों पर बेअसर ग्रीष्मकालीन अवकाश आदेश

सवाई माधोपुर में सरकारी ग्रीष्मकालीन अवकाश आदेशों के बावजूद कई निजी स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिससे बच्चों की सेहत और सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है।

बृजेश त्रिवेदी29 May 2026
सवाई माधोपुर में निजी स्कूलों पर बेअसर ग्रीष्मकालीन अवकाश आदेश

राजस्थान सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए गए हैं। राज्य सरकार द्वारा 17 मई से 20 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश लागू किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी सहित कई क्षेत्रों में निजी स्कूल रोजाना की तरह संचालित होते नजर आ रहे हैं।

निजी स्कूल संचालकों द्वारा सरकारी आदेशों की खुलेआम अवहेलना किए जाने से छोटे-छोटे बच्चों की सेहत और सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। भीषण गर्मी और लू के बीच पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को भी स्कूल बुलाया जा रहा है, जिससे अभिभावकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

अभिभावकों का कहना है कि तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई निजी शिक्षण संस्थान हर वर्ष सरकारी अवकाश आदेशों की अनदेखी कर स्कूल संचालन जारी रखते हैं। पूर्व में भी अवकाश अवधि के दौरान स्कूल खुले रहने से छात्र दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन कोई सबक लेने को तैयार नहीं दिखाई दे रहा।

वहीं शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि शिकायत करने के लिए अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है, लेकिन फोन तक रिसीव नहीं किए जाते। चाहे विभागीय कर्मचारी हों या उच्च अधिकारी, शिकायतों पर गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है।

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकार के आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाई जाए तथा नियमों की अवहेलना करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों की सेहत और सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो।

सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
Instagram: https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू eNewsBharat के साथ जुड़े रहें। देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#सवाईमाधोपुर #गंगापुरसिटी #निजी_स्कूल #ग्रीष्मकालीन_अवकाश #शिक्षा_समाचार #राजस्थान_समाचार #Trending #eNewsBharat

सवाई माधोपुर में निजी स्कूलों पर बेअसर ग्रीष्मकालीन अवकाश आदेश | eNews Bharat