Categories लोड हो रही हैं...

जिला प्रभारी मुन्नी मीणा ने पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण किया

सवाई माधोपुर में संयुक्त शासन सचिव मुन्नी मीणा ने पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण कर नामांकन वृद्धि, सुरक्षा व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निर्देश दिए।

बृजेश त्रिवेदी7 May 2026
जिला प्रभारी मुन्नी मीणा ने पीएम श्री विद्यालयों का निरीक्षण किया

सवाई माधोपुर जिले के पीएम श्री विद्यालय पीपलवाड़ा एवं खिरनी का गुरुवार को संयुक्त शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सवाई माधोपुर मुन्नी मीणा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों का जायजा लिया।

उन्होंने विद्यालय प्रशासन को नामांकन वृद्धि हेतु विशेष प्रयास करने, निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने तथा विद्यालय भवनों की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

साथ ही आगामी सत्र को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार करने एवं अनुपयोगी सामानों का नियमानुसार निस्तारण करने के लिए भी कहा।

जिला प्रभारी मुन्नी मीणा ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इस दौरान उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा बोर्ड परीक्षा परिणामों में आगामी सत्रों में सुधार लाने के लिए शिक्षकों और अधिकारियों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।


सोशल मीडिया पर हमें फॉलो करें

राजनीति की हर हलचल, क्रिकेट और स्पोर्ट्स की हर अपडेट, और देश-दुनिया की बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए eNews Bharat के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से जुड़ना न भूलें।
Instagram:

News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
News Detail Ad 1
Ad1
Ad2
https://www.instagram.com/enewsrajasthan
Facebook: https://www.facebook.com/RajasthaneNews
YouTube (Subscribe): https://www.youtube.com/@eNewsBharat24
X (Twitter): https://x.com/eNewsRajasthan

यहां आपको मिलेंगे लाइव अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़, शॉर्ट वीडियो, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, मैच प्रीव्यू और रिव्यू। eNewsBharat के साथ जुड़े रहें देश-विदेश की बड़ी राजनीतिक घटनाएँ, जीएसटी फ्रॉड से जुड़ी अहम जानकारियाँ, स्पोर्ट्स और जनहित से जुड़ी हर ज़रूरी खबर — पल-पल की सटीक जानकारी के लिए eNewsBharat को लगातार विज़िट करते रहें। आपका भरोसा ही हमारी ताकत है। हम आगे भी आपको सबसे तेज़, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबरें पहुँचाते रहेंगे।

#सवाईमाधोपुर #पीएमश्रीविद्यालय #मुन्नीमीणा #विद्यालयनिरीक्षण #शिक्षासमाचार #राजस्थानन्यूज #कस्तूरबागांधीविद्यालय #TrendingNews